कैसे आवारा कुत्तों ने मार डाला बाघ बकरी सीईओ को ?

     अगर आप भी खबर पढ़कर चौंक गए हों मगर ये बात सच है। मशहूर चाय कंपनी बाघ बकरी के सीईओ पराग देसाई की एक दुर्घटना में 49 वर्ष की आयु में  मौत हो गयी है। हुआ यूँ की पराग देसाई सुबह मॉर्निंग वाक पर जा रहे थे तभी कुत्तों ने हमला कर दिया। हमले के बाद वो गिर पड़े जिससे उनके सिर पर गम्भीर चोट आयी। इसके बाद उनको अहमदाबाद के इक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनकी बाद में मौत हो गयी। 

घटना के बाद लोगो का कहना है की शहर में जिस तरह आये दिन आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है प्रशाशन को कुछ ठोस कदम उठाने चाहिए। नहीं तो लोग खुद ही कुछ कदम उठाने पर मजबूर हो जायेंगे। 

वहीँ पशु प्रेमियों का कहना है की कुछ  घटनाओ की वजह से हम इतने क्रूर कैसे हो सकते हैं की बेजुबानो के जीने का अधिकार ही छीन लें। 

बाघ बकरी कंपनी के बारे में 

बता दें की बाघ बकरी चाय कंपनी 1892 में स्थापित हुई थी। इसकी मार्किट वैल्यू २००० करोड़ से ज्यादा है। यह भारत की अग्रणी चाय उत्पादक कंपनी है। इसका उत्पादन ५० मिलियन किलोग्राम से भी ज्यादा है जो देश ही नहीं बिदेशों में भी निर्यात होता है। 

पराग कंपनी के कार्यकारी निदेशक थे जो कंपनी की मार्केटिंग और सेल्स देखते थे। यह उनका फॅमिली बिजनेश था जिसमे वह तीसरी पीढ़ी के उद्यमी थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *